Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः युमना को प्रदूषण से बचाने के लिए लोगों ने नदी...

बड़ी खबरः युमना को प्रदूषण से बचाने के लिए लोगों ने नदी किनारे बनाई मानव श्रृंखला! लोगों से की विशेष अपील

नई दिल्ली। यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए आज लोगों ने नदी किनारे मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान इस दौरान यमुना संसद पहल के तहत लोगों ने आईटीओ, वजीराबाद, कालिंदीकुंज, गीता कॉलोनी और ओल्ड उस्मानपुर सहित कई जगहों पर मानव शृंखला बनाई तथा मलजल और औद्योगिक कचरे से दूषित नदी को बचाने की मांग की। इस अभियान में बड़ी संख्या में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व संगठन सचिव गोविंदाचार्य, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय और दिल्ली भाजपा के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सहित कई राजनेता भी इस अभियान में शामिल हुए। अभियान के संयोजक रविशंकर तिवारी ने कहा कि यमुना को प्रदूषण से बचाने के संकल्प के तहत मानव शृंखला बनाई गई, क्योंकि “सरकारें वर्षों से नदी को साफ करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन इस दिशा में कोई खास सफलता नहीं हासिल हुई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें