Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा! इंफाल में कुकी उग्रवादियों...

बड़ी खबरः मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा! इंफाल में कुकी उग्रवादियों ने बम और हथियारों से किया हमला, 16 लोग घायल

नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। खबरों की मानें तो पश्चिमी इंफाल जिले के दो गांवों में हथियारों और बमों से लैश कुकी उग्रवादियों ने हमला किया। इस हमले में 16 लोग गायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को कांगपोकपी जिले की सीमा से सटे इंफाल पूर्व के फयेंग इलाके में भारी गोलीबारी में कम से कम 16 लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में ज्यादातर घाटी के हैं और एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घायलों का इलाज क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा है। फयेंग और कांगचुप चिंगखोंग दो गांवों में तैनात राज्य पुलिस और मणिपुर राइफल्स के कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई भी की। देर रात चार घंटे से भी अधिक समय तक दोनों तरफ से भयंकर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने उग्रवादियों को पास की पहाड़ियों में खदेड़ा। इस मुठभेड़ में घायल लोगों को इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल में ले जाया गया। जिसमें दो लोगों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने कहा कि शुक्रवार को मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें