Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः राष्ट्रपति मुर्मू को मिला सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार! प्रधानमंत्री...

बड़ी खबरः राष्ट्रपति मुर्मू को मिला सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार! प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से सम्मानित किया। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को उउका आभार व्यक्त किया। पिछले साल जुलाई में भारत के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। मुर्मू ने सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद ट्वीट किया कि यह सम्मान न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के उन 1.4 अरब लोगों के लिए भी बेहद मायने रखता है जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई। सूरीनाम की सरकार और वहां के लोगों का यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें