Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यये क्याः बेटी की लव मैरिज से भड़के परिजन! फिल्मी अंदाज में...

ये क्याः बेटी की लव मैरिज से भड़के परिजन! फिल्मी अंदाज में ससुराल से उठाया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। बिहार के अररिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बथनाहा ओपी क्षेत्र में एक लड़की को उसके घर वाले फ़िल्मी स्टाइल में बाइक पर लेकर फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये मामला लव मैरिज का बताया जा रहा है। इसके बाद लड़की के ससुर ने उसके परिवारवालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल लड़की ने प्रेम विवाह कर लिया था और इससे उसके घर वाले नाराज थे। घर वाले अचानक लड़की की ससुराल पहुंचते हैं और लड़की को बाइक पर टांग ले जाते हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि लड़की को दो युवक बाइक पर टांग कर ले जा रहे हैं। लड़की बीच में है और चिल्ला रही है। इसके अलावा गांव के लोग भी वहां खड़े है और घटनाक्रम को देख रहे हैं। पीड़ित लड़की के ससुर ने ऑनर किलिंग के तहत बेटे और बहू की हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज और पुलिस कर्मी नंदकिशोर नंदन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया है। बता दें कि इसके पहले भी लड़की के घर वालों ने लड़के के पिता के साथ मारपीट की थी। लड़की के घर वालों ने लड़के के पिता को इतना मारा कि उनका एक हाथ तोड़ दिया था। पहले भी इस मामले में लड़के के पिता ने लड़की के घर वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पत्रकार प्रकाश कुमार ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि फिल्मी टाइप… फुल एक्शन! बिहार के अररिया के इस वीडियो को देखिए। अंतरजातीय विवाह के बाद लड़की के घरवाले नहीं माने और शादी के बाद सीधा बाइक पर उठाया और लेकर भाग गए। पुलिस एक्शन में आई और फिर युवती को बरामद कर लिया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें