Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः मसूरी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी! कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, आत्मनिर्भर...

उत्तराखण्डः मसूरी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी! कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड को लेकर कही बड़ी बात

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी आज मसूरी पहुंचे। इस दौरान गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड बनाने के पीछे मकसद था कि उत्तराखंड आत्मनिर्भर उत्तराखंड हो। यहां स्वरोजगार से लोग जुड़े। उन्होंने कहा कि उनको बहुत अच्छा लगता है कि पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड के युवाओं ने पहाडी क्षेत्रों से हो रहे पलायन को लेकर काम करना शुरू किया। युवाओं द्वारा अपने आसपास के क्षेत्र को हराभरा करने के लिये विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये जा रहे है अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे-छोटे उद्योग स्थापित कर रहे हैं। वहीं होमस्टे का उद्योग भी बेहतर काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कुमाऊं का दौरा किया गया। वहां पर मछली पालन का काम बहुत अच्छी तरीके से किया जा रहा है और लोगों को आर्थिक रूप से भी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले वह कुमाऊं के दौरे पर थे और अब गढवाल के दौरे पर है। उन्होंने कहा कि गांव गांव जाकर प्रत्यक्ष रूप से लोगों द्वारा किए जा रहे कार्य और उद्योगों को देख रहे हैं और उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं जिससे कि अन्य नौजवान भी स्वररोजगार के साथ जुड़े। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वह उत्तराखंड को स्वाबलंबी बनाने के लिये सभी लोग मिलजुलकर काम करें। वहीं 2024 के चुनाव के लिए उन्होंने कोई भी टिप्पणी नहीं करी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें