Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeमनोरंजनगायक Jubin Nautiyal का पुष्कर सिंह धामी को खुला समर्थन, मुख्यमंत्री ने...

गायक Jubin Nautiyal का पुष्कर सिंह धामी को खुला समर्थन, मुख्यमंत्री ने किया धन्यवाद

जब तक राजनीति में बॉलीवुड का तड़का ना लगे तब तक मजा नहीं आता। बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल हाल के कुछ दिनों में राजनीति में काफी एक्टिव दिख रहे हैं। मालूम हो कि उत्तराखंड में जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चकराता विधानसभा से टिकट मिला है।

आज उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में मशहूर गायक जुबिन नौटियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समर्थन करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में उन्होंने,” एक उत्तराखंड वासी हूं जिसका गांव है क्यारी जो जौनसार बावर में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार में एक टाउनशिप नवीन चकराता बनाने का ऐलान किया है। मैं यूथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खुला समर्थन करता हूं।”

वीडियो पोस्ट करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने भी इस खुले समर्थन पर जुबिन नौटियाल को धन्यवाद दिया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें