Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः 16 से 27 मई तक आयोजित होगा कान फिल्म महोत्सव!...

बड़ी खबरः 16 से 27 मई तक आयोजित होगा कान फिल्म महोत्सव! राज्य मंत्री डॉ. मुरुगन करेंगे प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व, पोस्टर और ट्रेलर भी किये जायेंगे प्रदर्शित

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन इस साल कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। कान उद्घाटन दिवस के अवसर पर डॉ. मुरुगन रेड कार्पेट पर हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले पारंपरिक तमिल पोशाक ‘वेष्टि’ में चलेंगे। उनके साथ, ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ से प्रसिद्ध हुई फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा; भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और मिस वर्ल्ड 2017 विजेता मानुषी छिल्लर; भारतीय सिनेमा की प्रशंसित अभिनेत्री ईशा गुप्ता एवं प्रसिद्ध मणिपुरी अभिनेता कंगबम तोम्बा भी होंगे। कंगबम तोम्बा की फिर से तैयार की गयी फिल्म ‘इशानहोउ’, इस वर्ष कान क्लासिक वर्ग में प्रदर्शित की जा रही है।
राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद ने भारतीय पवेलियन की संकल्पना की है और इसका  डिजाइन तैयार किया है, जो वैश्विक समुदाय के लिए ‘भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन’ विषय पर आधारित है। पवेलियन का डिजाइन सरस्वती यंत्र से प्रेरित है, जो ज्ञान, संगीत, कला, भाषण, ज्ञान और शिक्षा की देवी सरस्वती का अमूर्त प्रतिनिधित्व करता है। पवेलियन के रंग भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों – केसरिया, सफेद, और हरा तथा नीला से प्रेरित हैं। केसरिया रंग देश की ताकत और साहस को, सफेद रंग आंतरिक शांति और सच्चाई को, हरा रंग उर्वरता, विकास और भूमि की शुभता को एवं नीला रंग धर्म और सच्चाई के कानून को दर्शाते हैं। भारत में प्रतिभा का विशाल भंडार है और भारतीय पवेलियन भारतीय फिल्म समुदाय को वितरण कारोबार, ग्रीनलाइट स्क्रिप्ट्स, प्रोडक्शन सहयोग और दुनिया के प्रमुख मनोरंजन और मीडिया कंपनियों के साथ नेटवर्क बनाने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करेगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर एक वीडियो संदेश के माध्यम से 76वें कान महोत्सव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। संबोधन में भारत को कंटेंट निर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें