नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
बजट सत्र के एजेंडे पर संशय खत्म: 8 मार्च की बैठक में भराड़ीसैंण भवन में होगा महत्वपूर्ण निर्णय
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
बहुफसली प्रणाली से बढ़ेगी किसानों की समृद्धि: कृषि मंत्री ने कहा केवल एक फसल पर निर्भर रहना है घाटे का सौदा
नैनीताल का हेरिटेज कॉटेज आग हादसे में बुरी तरह प्रभावित
नैनीताल निवासी की कथित आत्महत्या
विपक्षी दलों की राजनीति पर सीएम का प्रहार: बनभूलपुरा मामले में कांग्रेस-सपा को बताया विकास में बाधक
यूएसडीएमए की देखरेख में होगा पूरा अभ्यास: सचिव सुमन ने अधिकारियों को दी वास्तविक ड्रिल की चेतावनी
आश्रितों की संपत्ति का ब्यौरा देना भी हुआ जरूरी: यूपीसीएल ने संपत्ति घोषणा पत्र का दायरा और बढ़ाया