Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeराजनीतिमसूरी प्रभारी पंकज छेत्री ने साधा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर निशाना,...

मसूरी प्रभारी पंकज छेत्री ने साधा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर निशाना, कांग्रेस में गुटबाजी से किया इंकार

मसूरी में कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा नियुक्त मसूरी प्रभारी पंकज छेत्री के नेतृत्व में मसूरी के कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। कांग्रेस प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में बैठकर भी वार्ता की गई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मसूरी के कांग्रेस प्रभारी पंकज छेत्री ने बताया कि मसूरी में जल शहर अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी जिसको लेकर लगातार रायशुमारी की जा रही है ।

उन्होंने कहा कि हर परिवार में मतभेद होते हैं जिसको परिवार के लोग ही बैठकर दूर करते हैं ऐसे में उनके नेतृत्व में मसूरी में शहर अध्यक्ष को लेकर चल रही उठापटक को जल्द समाप्त कर दिया जाएगा और जल्द प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को मसूरी की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी जिसके बाद शहर अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है मतभेद जरूर होते हैं परंतु मन भेद नहीं है सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं जिसका परिणाम आगामी आने वाले कैंट बोर्ड, नगर पालिका, नगर निगम और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा मसूरी के विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार कांग्रेस पर बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं परंतु कैबिनेट मंत्री खुद एक बड़े भ्रष्टाचार में लिप्त है उन्होंने कहा कि मसूरी में करोड़ों रुपए की योजनाओं को अमलीजामा बनाया जा रहा है और अपने खास लोगों को ठेकेदारी दिलाई जा रही है। वही मसूरी में हो रहे विभिन्न कार्य की गुणवत्ता भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं लोग परेशान हैं। कैबिनेट मंत्री खुद एक बेजुबान जानवर के हत्यारे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी में हो रहे बेतहाशा अतिक्रमण और निर्माण दिखाई नहीं दे रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें