Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः फिलहाल बदला-बदला रहेगा मौसम का मिजाज! अगले चार दिन बारिश और...

उत्तराखण्डः फिलहाल बदला-बदला रहेगा मौसम का मिजाज! अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, ऊंचाई वाले स्थानों पर हो सकती है बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग ने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं शुक्रवार को भी उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश-बर्फबारी का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है। देहरादून में शुक्रवार को बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के कारण तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मार्च माह में 12 घंटे में दूसरी बार इतनी बारिश हुई है। उधर तराई में भी बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलीं। आज भी तराई में मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ है। बारिश और अधड़ से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते किसानों को खासा नुकसान हो रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें