Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यनव नियुक्त डीएम उदय राज सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

नव नियुक्त डीएम उदय राज सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

जनपद ऊधम सिंह नगर के नव नियुक्त जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने शनिवार को जिला कार्यालय पहुॅचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी सिंह ने एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलैक्ट्रेट में संक्षिप्त परिचय बैठक में सभी अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप स्वच्छ व पारदर्शिता के साथ प्रशासन द्वारा सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होने कहा कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ सीधे जनता तक पहुंचाये इस सोच के साथ कार्य करें। उन्होने साफ तौर पर कहा कि सीधे जनता से जुड़कर कार्य करें ताकि हमारे व जनता के बीच में कोई ऐसी कड़ी न हो जिससे की जनता को उनके लाभ से वंचित रखे। उन्होने कहा कि जनता को लगना चाहिये कि त्वरित, पारदर्शिता व सुगमता से न्याय मिल रहा है। उन्होने कहा कि अभी बरसात का सीजन चल रहा है इसको ध्यान में रखते हुये कही पर बाढ़ या जल भराव की स्थिति न हो इस पर कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि जो भी विकास परक योजनाएं चल रही है उसे त्वरित गति से ससमय पूर्ण कराया जायेगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलैक्टेªट परिसर मेें रूद्रांक्ष का पौधा भी लगाया व कलैक्टेªट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। नव नियुक्त जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कैम्प कार्यालय पहंुचकर निर्वतमान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत भेट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह आदि अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें