Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यनैनीतालः भाजपा का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न! प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बोले- भारत की...

नैनीतालः भाजपा का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न! प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बोले- भारत की बढ़ती शक्ति के कारण ही देश के नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिये रूस व यूक्रेन ने आठ घंटे तक किया युद्ध विराम

नैनीताल। भारत की विदेश नीति बेहद प्रभावी और मजबूत हो रही है और यही कारण है कि आज दुनिया भारत का लोहा मान रही है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन मौके पर कही। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए आठ घंटे तक युद्ध विराम किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंदे भारत मिशन के तहत चालीस लाख देशवासियों को सुरक्षित देश वापस लाने का कार्य किया गया। पिछले आठ वर्षों में विदेश नीति के साथ ही रक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। दुनिया के बड़े देश भारत का साथ लेकर आगे बड़ना चाहते है।ं कहा कि भारत की सफल नीति से पूरा विश्व प्रभावित है आज देश की सेना आतंकी घटनाओं का मुहतोड़ जवाब देती है। वहीं सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला
ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अनुशासित, सहनशील व सहज भाव रखने वाला होना चाहिये। सोशल मीडिया प्रमुख शेखर वर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सोशल मीडिया के प्रयोग करने की बात कही। कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से आज आसानी से अपनी बात को सभी प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने की। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, भुवन हरबोला, देवेंद्र ढेला, कमल नयन जोशी, प्रदीप जनोटी, प्रताप बिष्ट, भावना मेहरा, शांति मेहरा, नीमा बिष्ट, कमलेश कैड़ा, राजेन्द्र अग्रवाल, मुकेश गुरुरानी, मोहन बिष्ट, शिवांशु जोशी, संजय दुम्का, दयाकिशन पोखरिया, पुष्कर जोशी, रंजन बर्गली, बहादुर नदगली, सुरेश उप्रेती, संजीव कुँवर, भानु पंत, कंचन साह, जुगल मठपाल, बालम मेहरा, अरविंद पडियार, भानु पंत, राहुल चौहान, विश्वकेतु वैद्य आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें