Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः एमपी सरकार ने विधानसभा में पेश किया 3.14 लाख करोड़...

बड़ी खबरः एमपी सरकार ने विधानसभा में पेश किया 3.14 लाख करोड़ रुपए का बजट! चुनावी साल में किए बड़े ऐलान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार ने आज वित्त वर्ष के लिए 3.14 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस दौरान शिवराज सिंह चैहान सरकार ने कई बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का बजट है। यह गरीब के कल्याण, मां, बहन और बेटी के उत्थान और किसानों की आय को बढ़ाने का बजट है। उन्होंने कहा कि यह अधोसंरचना विकास और जनकल्याण का बजट है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। शिवराज ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रसूति सहायता, गाँव की बेटी योजना, कन्या विवाह सहित अन्य योजनाओं में ₹1 लाख 2 हजार 976 करोड़ महिला कल्याण पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों में 12वीं में टॉप आने वाली बेटियों को मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के अंतर्गत ई-स्कूटी प्रदान की जाएगी। किसानों तथा कृषि के लिए लगभग ₹53,964 करोड़ का प्रावधान इस बजट में किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति, ओबीसी, विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू समुदाय के लिए बजट में विशेष रूप से प्रावधान किया गया है। शिक्षा के लिए ₹38,375 करोड का प्रावधान किया गया है। खेलों का बजट इस बार तीन गुना बढ़ाकर ₹738 करोड़ किया गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें