Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः गंगोत्री हाईवे डबरानी पर भारी भूस्खलन! हाईवे पर भरभराकर गिरी चट्टान,...

उत्तराखण्डः गंगोत्री हाईवे डबरानी पर भारी भूस्खलन! हाईवे पर भरभराकर गिरी चट्टान, आवाजाही ठप

उत्तरकाशी। आज यहां गंगोत्री हाईवे डबरानी में भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर गिर गयी, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। चट्टान के हाईवे पर आने से हाईवे पर भी दरारें उभर आई हैं। सूचना पर बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ हाईवे को खोलने के काम में जुट गई है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। गनीमत रही कि इसकी जद में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं चट्टान टूटने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सूचना पर बीआरओ ने अपनी तीन मशीन सहित करीब 10 मजदूरों की टीम को मौके भेजा। जिसने हाईवे पर आवाजाही बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए आवाजाही बहाल कर दी गई है। दोपहर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें