Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः बिहार के सासाराम में बिगड़े हालातों के बीच गृहमंत्री शाह...

बड़ी खबरः बिहार के सासाराम में बिगड़े हालातों के बीच गृहमंत्री शाह का दौरा रद्द! हिंसा के बाद तनावपूर्ण माहौल, धारा 144 लगने के साथ ही इंटनेट बैन

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिहार के सासाराम का दौरा रद्द कर दिया गया है। रामनवमी के एक दिन बाद शोभायात्रा निकालने के दौरान हुई हिंसा के बाद से लगातार यहां हालात तनावपूर्ण हैं। दरअसल सासाराम में तनाव फैलने के कारण धारा-144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट बैन है। वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अमित शाह के दौरे के कारण यह हिंसा साजिशन फैलाई गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हमारे कार्यक्रम के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने बताया कि सासाराम में सम्राट अशोक जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अमित शाह को आना था लेकिन वहां धारा-144 लागू की गई है, इस वजह से केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया है। हालांकि 2 अप्रैल को उनका नवादा दौरा प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक दिन पहले सासाराम गए थे। उन्होंने डीएम एवं एसपी के साथ अमित शाह की प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा था कि असामाजिक तत्व और उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें