Monday, December 4, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यनैनीतालः व्यापार लाइसेंस शुल्क का विरोध! तल्लीताल बाजार में व्यापारियों ने की...

नैनीतालः व्यापार लाइसेंस शुल्क का विरोध! तल्लीताल बाजार में व्यापारियों ने की सभा, नगर पालिका के खिलाफ जताया आक्रोश

नैनीताल। नगर पालिका द्वारा व्यापारियों पर लगाए जा रहे शुल्क के विरोध में आज व्यापारी एवं स्थानीय जनता क्रांति चौक, तल्लीताल बाज़ार में एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा में व्यापारियों ने व्यापार लाइसेंस शुल्क का पूर्ण रूप से विरोध किया। व्यापारियों ने इस नए कर को औचित्यहीन तथा तुगलकी फरमान बताया। इस दौरान अध्यक्ष मारूति नंदन साह ने कहा कि नगर पालिका की तानाशाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कहा कि नगर पालिका पहले अवैध फड़ और फेरी बंद करे। महामंत्री अमनदीप सिंह ‘सनी’ ने चेताया कि यदि नगर पालिका एक तरफा कार्यवाही करेगी तो व्यापारी इसके विरोध में आंदोलन पर उतारू होंगे। इस मौके पर ममता जोशी, नासिर खान, जयंत उप्रेती ‘शेलू’, हरीश लाल, फ़ैज़ वारसी, कनक साह, अशोक नारंग, अन्नू साह, विजय साह, सोहन लाल साह, मनोज सिंह, दिनेश कर्नाटक, शाहिद हुसैन, भानू साह, कमलेश साह, अर्जुन साह, विजय कुमार, मयंक साह, तानू तिवाड़ी, घनश्याम बेलवाल, मो. हारून, हर्ष साह आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें