Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः राजधानी में भी कोरोना ने पकडी रफ्तार! सीएम केरजीवाल ने...

बड़ी खबरः राजधानी में भी कोरोना ने पकडी रफ्तार! सीएम केरजीवाल ने की बैठक, बोले- चिंता की कोई बात नहीं

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए केन्द्र और राज्य की सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बैठक की। बैठक खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बाद केजरीवाल ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, जरूरी कदम उठाए जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग करवा रहे हैं। दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 295 नए मरीज मिले हैं। दिल्ली में कोरोना के 932 एक्टिव केस हैं। केजरीवाल ने आगे कहा कि कोरोना से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सावधानी बरतना जरूरी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,095 केस सामने आए हैं। एक्टिव केस भी बढ़कर 15,208 हो गए हैं। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 3016 केस मिले थे। दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और तेलंगाना में सबसे ज्यादा तेजी से केस बढ़ रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 295 नए मामले सामने आए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 12.48 प्रतिशत पहुंच गया है। केरल में गुरुवार को 765, तो महाराष्ट्र में 700 केस सामने आए। महाराष्ट्र में पिछले 5 महीने बाद इतने केस मिले हैं। गुजरात में 381 मामले मिले हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें