Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यशहीद स्मारक पहुंचे धामी! राज्य आंदोलनकारियों को अर्पित किए श्रृद्धासुमन, बधाईयों का...

शहीद स्मारक पहुंचे धामी! राज्य आंदोलनकारियों को अर्पित किए श्रृद्धासुमन, बधाईयों का लगा तांता

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शहीद स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सीएम धामी ने लोगों का आभार जताया। वहीं सीएम को बधाईयां देने के लिए लोग उमड आए। वहीं राज्य आंदोलन के शहीदों को याद करने शहीद स्थल पहुंचे सीएम धामी ने यहां श्रद्धांजलि देने के बाद सभी लोगों को आभार जताया।  मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का लगा तांता लगा हुआ है। आमजन से लेकर नेता और अफसर तक उन्हें  शुभकामनाएं दे रहे हैं। चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों एवं हकहकूकधारियों ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में कम समय में जो अहम निर्णय लिए गए वह ऐतिहासिक हैं। पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपे जाने पर पुरोहितों ने भाजपा केंन्द्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया है। 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें