Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयHAPPY NEW YEAR 2023 न्यूजीलैंड के बाद सिडनी में हुआ नव वर्ष...

HAPPY NEW YEAR 2023 न्यूजीलैंड के बाद सिडनी में हुआ नव वर्ष का धमाकेदार आगाज, लाइट शो के साथ जश्न में डूबे लोग

न्यूजीलैंड में लोगों ने नव वर्ष 2023 का आतिशबाजी और लाइट शो के बीच धमाकेदार स्वागत किया।ऑकलैंड नए साल को सेलिब्रेट करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख शहर है। इस दौरान ऑकलैंड के सबसे फेमस स्काई टॉवर को जगमगाती लाइटों से सजाया गया है।
बता दें की न्यूजीलैंड का ऑकलैंड दुनिया के सबसे पूर्वी भाग में स्थित एक प्रमुख शहर है। दरअसल, नया दिन दुनिया के पूर्वी हिस्से से शुरू होता है. इसलिए दिन की शुरुआत यहां पर पहले होती है यहां पिछले साल 2022 में भी कोरोना के समय नए साल के जश्न को मनाया था। दुनिया के सबसे पूर्वी भाग में मौजूद होने की वजह से ऑकलैंड में सबसे पहले नए साल के जश्न को मनाया गया है।
तो वही दूसरी ओर, सिडनी के ऑपेरा हाउस के ऊपर नए साल की पूर्व संध्या पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस नजारे को देखने हजारों लोग सड़कों पर निकल आए। आतिशबाजी को लंबी दूरी से भी आसानी से देखा जा सकता था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें