Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालनैनीताल– आईसीसीआर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैंट जोसेफ कॉलेज के पूर्व...

नैनीताल– आईसीसीआर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैंट जोसेफ कॉलेज के पूर्व छात्र मृत्युंजय त्रिपाठी ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

नैनीताल। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद भारत सरकार, विदेश मंत्रालय की ओर से 22 से 31 जनवरी तक “अगली पीढ़ी के राजनेता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 7 देशों के 27 मंत्रियों, सांसदो और राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रतिभाग किया।
जिसमें भारत की ओर से कोटाबाग में जन्मे मृत्युंजय त्रिपाठी ने प्रतिनिधित्व किया।
बता दें की मृत्युंजय त्रिपाठी का जन्म कोटाबाग में हुआ जबकि उन्होंने अपनी शिक्षा नैनीताल के सैंट जोसेफ कॉलेज से पूरी की। जिसके बाद वह 2011 से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के विभिन्न पदों मे भी रहें।
जहां मुंबई मे रहते हुए उन्होंने संगठन का पूर्णकालिक कार्य भी किया और 2014 से 2022 तक वह विधार्थी परिषद की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहें।
वहीं पूर्व में मृत्युंजय ब्रिक्स यूथ के चेयरमैन भी रह चुके हैं, जिसके अंतर्गत उन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका में हुई ब्रिक्स समिट में भारत के प्रतिनिधि के रूप मे भाग लिया था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें