Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: गणतंत्र दिवस परेड 2023 में मानसखंड झांकी ने हासिल किया...

उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस परेड 2023 में मानसखंड झांकी ने हासिल किया पहला स्थान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया पुरस्कृत

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की ‘मानसखण्ड’ झांकी को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यह पुरस्कार प्रदान किया। उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राज्य की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों, सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों और झांकी के कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि देश-विदेश के लोग मानसखण्ड के साथ ही उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति से भी परिचित होंगे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें