Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालनैनीताल– दिल्ली एनसीआर और मैदानी क्षेत्रों में बढ़े वायु प्रदूषण के चलते,...

नैनीताल– दिल्ली एनसीआर और मैदानी क्षेत्रों में बढ़े वायु प्रदूषण के चलते, पहाड़ों की शुद्ध हवा में समय बिताने बड़ी संख्या में सरोवर नगरी पहुंच रहें सैलानी

नैनीताल: सरोवर नगरी में वीकेंड पर सैलानियों को भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा शहर गुलजार नजर आया। साथ ही पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी खुश नजर आए।
अचानक बड़ी भीड़ से शहर में रविवार को जाम की स्थिति रही, जिस कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नज़र आए।
मालूम हो की इन दिनों दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी भागों में बढ़े वायु प्रदूषण के चलते नैनीताल की शुद्ध हवा में समय व्यतीत करने के लिए भारी संख्या में सैलानी सरोवर नगरी पहुंच रहे हैं। हालाकि इनमे डे विजिट पर आने वाले सैलानियों की संख्या अधिक रही। वहीं पर्यटकों की बड़ी आमद से नगर के अधिकांश होटल पैक हैं।
वही नैनीताल ही नहीं बल्कि उसके समीपवर्ती पर्यटन स्थल भीमताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़ व पंगोठ में पर्यटकों की आमद बड़ गई है। इधर नगर में मालरोड में बड़ी संख्या में सैलानी नजर आए। चिड़ियाघर, केव गार्डन, सरिताताल, वॉटर फॉल व हनुमानगढ़ी में पूरे दिन सैलानियों के पहुंचने से रौनक रही। नगर के मुख्य बाजार भी पूरे दिन सैलानियों से पटे रहे। नैनी झील में पर्यटकों ने जमकर नौकायन का लुफ्त उठाया।
नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन महासचिव वेद साह ने बताया की इन दिनों मैदानी भागों में कोहरा व वायु प्रदूषण बड़ने से शहर में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।

वहीं आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ वायुमंडलीय विज्ञानी डा. नरेंद्र सिंह के अनुसार वाहनों की संख्या अत्यधिक बड़ने से वायु प्रदूषण भी तेजी से बड़ रहा है। लेकिन इन सब के बीच पर्वतीय क्षेत्र अभी भी वायु प्रदूषण से मुक्त हैं। वही जी आई सी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को नगर में अधिकांश समय कोहरा छाया रहा, वही अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें