Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeनैनीतालभवाली– केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया मल्टी स्टोरी पार्किंग...

भवाली– केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया मल्टी स्टोरी पार्किंग कॉम्लेक्स का स्थलीय निरीक्षण

भवाली। केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भवाली स्थित लकड़ी टाल में बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने उनका पुष्प गुच्छ व पौंध देकर स्वागत किया।
जिसके बाद पालिकाध्यक्ष वर्मा ने मंत्री अजय भट्ट को मल्टी स्टोरी पार्किंग कॉम्लेक्स की जानकारी देते हुए बताया की नगर में लम्बे समय से जाम की समस्या बनी रहती थी, 200 गाड़ियों की पार्किंग व 80 दुकानें बनाई जा रही है। जिससे नगर में जाम की समस्या कम होगी। इसके साथ ही सभी विभागों समेत बैंकों को भी काम्प्लेक्स में जगह दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने डीएफओ को वन विभाग से लीसा डिपो खाली करवाने को कहा। जिससे पार्किंग का जल्द काम शुरू किया जा सके।
इस दौरान विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, उमा पढालनी, प्रियंका जोशी, उमा जोशी, पंकज जोशी, मनोज तिवारी, गौरव नेगी, पंकज कुमार, इन्द्र कपिल, पवन कपिल आदि रहे।

सांसद अजय भट्ट को पौंध भेंट करते पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा




11 साल के लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई नगरवासियों की मांग….
नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 से भवाली नगर के आम जन मानस की मुख्य बाजार स्थित लकड़ी टाल के समीप की लगभग 16 नाली भूमि पर एक बहुददेशीय भवन मल्टीस्टोरी पार्किंग शॉपिंग काम्प्लैक्स बनाये जाने की मांग की जा रही थी।
जिसके बाद वर्ष 2021 में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल द्वारा नगर की जाम की समस्या के निदान व नगर के समुचित विकास के लिये महत्वपूर्ण इस योजना को लेकर गम्भीरता से कार्यवाही प्रारम्भ की जिसमें राजस्व विभाग की टीम को लकड़ी टाल के समीप की भूमि का सर्वे कराकर राजस्व भू अभिलेखों से मिलान करते हुए लगभग 16 नाली भूमि की पैमाईस कराते हुए नवीन प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया।
जिसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस पार्किंग के लिए 11 करोड़ 22 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कार्यदायी संस्था कुमांऊ मण्डल विकास निगम द्वारा भवाली में मल्टी स्टोरी पार्किंग / शौपिंग काम्प्लैक्स के निर्माण के लिये 11 करोड़ 22 लाख की लागत की निविदा जारी कर दी गई है।
पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि शौपिंग काम्प्लैक्स व पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका हैं, जिससे अब नगर में जाम की समस्या हल की जा सकेगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें