Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड– लोक पर्व इगास पर रहेगा राजकीय अवकाश, सीएम पुष्कर सिंह धामी...

उत्तराखंड– लोक पर्व इगास पर रहेगा राजकीय अवकाश, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में मनाए जाने वाली बूढ़ी दीवाली यानी इगास पर्व पर राजकीय अवकाश की घोषणा की हैं।
जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लोक पर्व इगास पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। आपको बता दे की उत्तराखंड में लोक पर्व इगास दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है।

सीएम धामी ने ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए कहा कि ”आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च. ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको. हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्योहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च.”

इससे पहले पिछले साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर्व पर राजकीय अवकाश की घोषणा की थी।
आपको बता दें की उत्तराखंड में दीपावली के 11 दिन बाद एक और दीपावली मनाई जाती है, जिसे इगास ( बूढ़ी दीवाली) कहते हैं। पहाड़ की लोकसंस्कृति से जुड़े इगास पर्व के दिन घरों की साफ-सफाई के बाद मीठे पकवान बनाए जाते हैं और देवी-देवताओं की पूजा की जाती है ,साथ ही गाय व बैलों की पूजा की जाती है. शाम के वक्त गांव के किसी खाली खेत अथवा खलिहान में नृत्य के साथ भैलो खेला जाता है। भैलो एक प्रकार की मशाल होती है, जिसे नृत्य के दौरान घुमाया जाता है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें