Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड बनभूलपुरा बवाल! सीएम धामी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, कहा-किसी...

उत्तराखंड बनभूलपुरा बवाल! सीएम धामी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, कहा-किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र के मालिक के बगीचे में नगर निगम के भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मस्जिद और मदरसे के हटाने के दौरान हुए बवाल के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है। जहां उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।

गौर हो कि पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में अवैध मस्जिद और मदरसे को अतिक्रमण मुक्त करने पहुंची थी। इसके बाद इलाके में तनाव का फैल गया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की टीम पर उपद्रवियों ने पथराव और हमला कर दिया। घटना में पुलिस-प्रशासन और मीडियाकर्मी सहित 300 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उपद्रवियों की मौत हुई है। वहीं मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर में धारा 144 जबकि बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी खुद देर रात तक मौके पर तैनात रही। वहीं घायल पुलिसकर्मियों को देखने के लिए जिलाधिकारी अस्पताल भी पहुंची जहां अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी घायलों को उचित उपचार दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार सरकारी भूमि पर मदरसा और मस्जिद बनाया गया था जिसको हटाने की कार्रवाई के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस और प्रशासन पर पथराव किया। जिसमें पुलिस और प्रशासन के कई लोग घायल हुए हैं। आगजनी से भारी मात्रा में सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को भी फूंक दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। जो भी व्यक्ति उपद्रव करते हुए पाए जाएंगा उनके खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज की उचित व्यवस्था की जा रही है। डॉक्टरों की टीम को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें