Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने बच्चों को किया दुलार! ग्रामीणों से उपचुनाव में जीत...

सीएम धामी ने बच्चों को किया दुलार! ग्रामीणों से उपचुनाव में जीत के लिए मांगा समर्थन

उपचुनाव के चलते सीएम धामी बागेश्वर दौरे पर हैं। सुबह गरुड़ क्षेत्र के भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। वहीं इस दौरान उन्होंने गांव के बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर खूब दुलार किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्षेत्र भ्रमण पर निकले। उन्होंने ग्रामीण से बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वसान भी दिया। साथ ही सीएम ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी के समर्थन में वोट मांगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र की जनता के अंदर सरकार के कामकाज के प्रति दिखे संतोष के भाव से यह स्पष्ट है कि देवतुल्य जनता ने इस उपचुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से क्षेत्र के निर्बाध विकास के लिए आने वाली बागेश्वर उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें