Friday, July 26, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले! सीएम धामी भी रहे मौजूद, उमड़ा...

उत्तराखण्डः गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले! सीएम धामी भी रहे मौजूद, उमड़ा आस्था का सैलाब

देहरादून। आज अक्षय तृतीय के अवसर पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट 12ः35 मिनट पर जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 12ः41 मिनट पर खुले। इस दौरान मां गंगा की भोगमूर्ति और छड़ी गंगोत्री धाम में विराजमान हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचे और गंगा पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से सीएम की मौजूद में गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया। वहीं गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई थी। इसके तहत शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए। शुक्रवार को चारधाम यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हुई जबकि यात्रा का विधिवत आगाज शनिवार दोपहर को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार को मां गंगा की भोगमूर्ति को डोली में विराजमान किया गया और मुखबा गांव से डोली को जयकारों के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आर्मी बैंड, ढोल दमाऊं और रणसिंगे के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें