Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यकर्नाटक विधानसभा चुनावः कांग्रेस प्रमुख खड़गे का बड़ा दावा! बोले- पूर्ण बहुमत...

कर्नाटक विधानसभा चुनावः कांग्रेस प्रमुख खड़गे का बड़ा दावा! बोले- पूर्ण बहुमत से जीतेगी पार्टी, भाजपा को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है। राजनीतिक दल जीत-हार को लेकर दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा किया है। खड़गे ने साफ तौर पर कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस चुनाव जीतने जा रही है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कहा कि कर्नाटक में हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। सबसे बड़ा असंतोष कांग्रेस में नहीं भाजपा में है। मेरा मुख्य एजेंडा कांग्रेस को सत्ता में लाना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में, अन्य दलों के लिए पलायन चल रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या आपने कांग्रेस में भाजपा की तरह टिकटों की घोषणा के बाद कोई असंतुष्ट देखा है? कर्नाटक चुनाव के बीच ही कांग्रेस की ओर से जातिगत जनगणना वाला दांव खेला गया है। राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक सभा के दौरान इसका जिक्र किया था। उसके बाद खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा था। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत के दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश बनने के मद्देनजर देश में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना बहुत जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जातिगत जनगणना से डरती है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें