Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः मैदान में धूप तो पहाड़ों में छाए बादल! पांच जिलों में...

उत्तराखण्डः मैदान में धूप तो पहाड़ों में छाए बादल! पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। आज भी प्रदेश में कई जगहों पर बादलों ने डेरा डाला हुआ है। हांलाकि तराई में धूप खिली हुई है, लेकिन पहाड़ों में मौसम के तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। मसूरी में तड़के से हो रही बरिश भी दिन चढ़ने के साथ रुक गई। वहीं मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। विभाग ने पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बुधवार से पर्वतीय इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। 10 मई से मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। वहीं, मौसम साफ रहने से चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें