Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यदर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार ने ली 15 लोगों की जान! एमपी के...

दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार ने ली 15 लोगों की जान! एमपी के खरगोन में पुल से नीचे गिरी बस, पलक झपकते ही लगा लाशों का ढे़र

नई दिल्ली। एमपी के खरगोन में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि बस इंदौर की ओर जा रही थी और हादसा खरगोन से करीब 40 किलोमीटर दूर दरभंगा के पास हुआ। हादसे में 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने हादसे में घायल लोगों के मुफ्त इलाज के साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह एक बस इंदौर की ओर जा रही थी। बस खरगोन में खरगोन टेमला मार्ग पर दसंगा के पास ही पहुंची थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस पुल से नीचे जा गिरी। बस के पुल से नीचे गिरने के बाद तेज आवास सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया और हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई। तुरंत ही मौके की ओर एम्बुलेंस रवाना की गई और पुलिस टीम भी भेजी गई। पुलिस और एम्बुलेंस के मौके पर पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने कई घायलों को ट्रैक्टर ट्रॉली से नजदीकी अस्पताल भेजा।

डॉक्टर्स ने 14 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में खरगोन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने कहा था कि हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर की ओर जा रही बस में करीब 50 लोग सवार थे। बाद में एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 15 हो गई। घायलों की संख्या भी 25 पहुंच गई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें