Monday, December 4, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः मसूरी में धूमधाम से मनाया जा रहा शिवरात्रि का पर्व! मौसी...

उत्तराखण्डः मसूरी में धूमधाम से मनाया जा रहा शिवरात्रि का पर्व! मौसी फाल में प्राकृतिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को उमड़े भक्तजन

देहरादून। मसूरी में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर व्रत रखकर पूजा पाठ कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मसूरी देहरादून मार्ग पर स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल आयोजन किया गया, जहां शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। मसूरी में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धालुओं को भरी भीड़ देखी गई। महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई, जहां भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिरों में इस अवसर पर पूजा अर्चना की गई। वहीं भक्तों द्वारा प्रसाद चढाया गया।
इधर मसूरी के पास बर्लोगंज क्षेत्र के मौसी फाॅल पर प्राकृतिक रूप से स्थापित पौराणिक शिव लिंग पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। बताया जाता है कि मसूरी बार्लोगंज के मौसीफाल पर कई वर्षो पहले ग्रामीण को पत्थर की आकृति का शिवलिंग के दर्शन हुए, जिसका स्वरूप अपने आप समय-समय पर बढ़ता चला गया और इस शिवलिंग के ऊपर प्राकृतिक रूप से पहाड़ से पानी टपकता रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय से शिवलिंग का स्वरूप अपने आप बढ़ रहा है और लोगों की आस्था भी इस शिवलिंग को लेकर बहुत ज्यादा देखी जा रही है। मसूरी झड़ीपानी बार्लोगंज, खेत वाला, कोलूखेत और आसपास से भारी संख्या पर श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें