Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः बारिश और भूस्‍खलन ने बढ़ाई दुश्वारियां! लगातार हो रही दुर्घटनाओं से...

उत्तराखण्डः बारिश और भूस्‍खलन ने बढ़ाई दुश्वारियां! लगातार हो रही दुर्घटनाओं से दहशत में लोग, प्रदेश में 130 से अधिक सड़कें बंद

देहरादून। उत्तराखण्ड में मानसून के दस्तक के साथ ही आफतों का दौर शुरू हो चुका है। इस दौरान जहां लगातार भूस्खलन से सड़कें बंद हो रही हैं तो वहीं दुर्घटनाओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। रविवार को कर्णप्रयाग ग्‍वालदम हाईवे पर पहाड़ से चट्टान टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आकर कार सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले भी भूस्‍खलन के चलते कई हादसे हो चुके हैं। भारी बारिश की वजह से उत्‍तराखंड में 136 सड़कें बंद हो गई हैं, इनमें से 10 हाईवे और सात प्रमुख सड़कें भी शामिल हैं। सड़कें बंद होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें