Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यदेहरादूनः नदी में बहकर आया युवक का शव! घट्टीखोला गांव में फैली...

देहरादूनः नदी में बहकर आया युवक का शव! घट्टीखोला गांव में फैली सनसनी, शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस

देहरादून। घट्टीखोला गांव के पास टोंस नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के शिनाख्त की प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर केवल लाल रंग का अंडर वीयर है और दाहिनी कलाई पर काले रंग का एक धागा बंधा हुआ है। मृतक की उम्र 19 से 20 साल के बीच में बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार एमईएस गढ़ी कैंट के कर्मचारी परमानंद ने सूचना दी कि टोंस नदी किनारे घट्टीखोला गांव के पास किसी पुरुष का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो लगा कि वह पानी के साथ बहकर आया है। पुलिस ने आसपास पूछताछ कर शव की शिनाख्त की कोशिश की। कुछ पता नहीं लगने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेज दी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें