Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः ओखलकांडा की पूजा पडियार को मिला ‘द रियल हीरोज प्राइड ऑफ...

उत्तराखण्डः ओखलकांडा की पूजा पडियार को मिला ‘द रियल हीरोज प्राइड ऑफ उत्तराखण्ड’ सम्मान! ऐपण कला में मनवाया प्रतिभा का लोहा, बधाईयों का लगा तांता

भीमताल। ऐपण कला में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली ओखलकांडा विकासखण्ड के नरतोला गांव निवासी पूजा पडियार को राजधानी दून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा ‘द रियल हीरोज प्राइड ऑफ उत्तराखंड’ सम्मान दिया गया। पूजा को सम्मान मिलने पर उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है और उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि यह सम्मान पूजा पडियार सहित 10 अन्य लोगों को भी प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले लोगों में 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल थे, जो अलग-अलग क्षेत्रों जैसे संस्कृति, साहित्य, संगीत, कला, खानपान आदि में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। पूजा पडियार सम्मानित होने वाले कलाकारों में सबसे कम उम्र की है, पूजा के द्वारा ऐपण से बनाए गए आकृति बहुत पसंद किए जा रहे हैं वहीं पूजा पडियार की बहिन भावना पडियार भी अपने बहिन के साथ ऐपण बनाती हैं। दोनों बहिनें अपनी पढाई के साथ-साथ ऐपण बनाने में भी अपना समय देते रहते है। आलम यह है कि देश-विदेश से उनके द्वारा बनाए गए नेम प्लेट को लोग पसंद कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत सह संयोजक डॉ. सुरेंद्र पडियार, डीकर सिंह पडियार, धीरज सिंह, राजेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, प्रमोद सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें