Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः कांग्रेस के सत्याग्रह को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक स्टंट! बोले-...

उत्तराखण्डः कांग्रेस के सत्याग्रह को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक स्टंट! बोले- न्यायालय के आदेश पर कैसा शक, पढ़ें क्या बोले मुख्यमंत्री

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पॉलिटिकल स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि आखिर कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह किस लिए किया जा रहा है यह समझ से परे है। कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा दिए आदेश के आधार पर राहुल गांधी पर कार्रवाई हुई है और न्यायालय के आदेश पर किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद आज देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में राजघाट पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। वहीं उत्तराखण्ड में भी कांग्रेसियों ने सत्याग्रह करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें