Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः सदन में कांग्रेस विधायक और मंत्री के बीच तीखी नोंकझोंक! सत्ता...

उत्तराखण्डः सदन में कांग्रेस विधायक और मंत्री के बीच तीखी नोंकझोंक! सत्ता पक्ष के विधायकों का भी मिला साथ, पढ़ें क्या है पूरा मामला

देहरादून। शुक्रवार को सदन में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और शहरी विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच स्मार्ट सिटी को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। इस मुद्दे पर विपक्ष को सत्ता पक्ष के विधायकों का भी साथ मिला। भाजपा विधायक विनोद चमोली, प्रदीप बत्रा और विनोद कंडारी ने सवाल किए। इसपर मंत्री बोले आज विपक्ष को हमारे साथियों का भी खूब साथ मिल रहा है। प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने देहरादून स्मार्ट सिटी का मामला उठाया। उन्होंने सरकार ने जवाब मांगा कि स्मार्ट सिटी में कितनी कार्यदायी संस्था काम कर रहीं और अब तक कितनी राशि खर्च की गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और भाजपा विधायकों ने भी स्मार्ट सिटी के कार्यों पर सवाल किए। अपने ही विधायकों के सवाल करने पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आज आपको (विपक्ष) हमारे साथियों का भी खूब साथ मिल रहा है। विपक्ष ने चुटकी ली कि सत्ता पक्ष के विधायक सच का साथ दे रहे हैं। सदन में सवाल-जवाब के बीच ही संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सभी सवालों का विस्तार से जवाब दूंगा, लेकिन संसदीय परंपरा एक प्रश्न पर तीन अनुपूरक सवाल करने की रही है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें