Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः कांग्रेस नेता के बयान पर भड़के भाजपाई! राजधानी दून में निकाला...

उत्तराखण्डः कांग्रेस नेता के बयान पर भड़के भाजपाई! राजधानी दून में निकाला पैदल मार्च, अधीर रंजन का पुतला फूंका

देहरादून। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर भाजपाईयों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेशभर में भाजपाईयों ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला है और अधीर रंजन से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की जा रही है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी घिरे हुए हैं। कल सदन में इसको लेकर भाजपा महिला सांसदों ने खूब हंगामा किया। उधर उत्तराखण्ड में भी अधीर रंजन के बयान की निंदा की जा रही है। राजधानी दून में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने सोनिया गांधी माफी मांगों, कांग्रेस पार्टी माफी मांगो के नारों के साथ महानगर कार्यालय से एस्लेहाल चौक तक पैदल मार्च भी निकाला। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका। कहा गया कि देश की प्रथम नागरिक पर इस प्रकार की टिप्पणी करना राष्ट्रद्रोह है। ऐसे में आरोपित कांग्रेस नेता के पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर सीताराम भट्ट, रतन चौहान, राजीव उनियाल, अंशुल चावला, जावेद आलम, राजेश कंबोज नीटू, श्याम पंत आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें