Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्ययूपी ब्रेकिंगः राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से...

यूपी ब्रेकिंगः राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से भिड़ंत! अध्यक्ष खाबरी सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में, सड़कों पर जोरदार नारेबाजी

लखनऊ। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से भिड़ंत हो गयी। इस दौरान स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया और सभी को अस्थाई जेल में ईको गार्डेन ले जाया गया है। बता दें कि आज यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान हजरतगंज और राजभवन के नजदीक उनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई। यूपी कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजभवन के घेराव का एलान किया था। प्रदर्शन में लखनऊ और आसपास के जिलों से कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के कारण विधानभवन और राजभवन के पास घंटों जाम लगा रहा। प्रदर्शन को लेकर पुलिसकर्मी पहले से ही मुस्तैद थे और पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। पुलिस से भिड़ंत के दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें