नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां मनासा तहसील में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए। इनमें एक 8 साल का बच्चा भी शामिल है। एक गंभीर घायल को उदयपुर रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार मनासा क्षेत्र में शनिवार तड़के 4:30 बजे सनसनी फैल गई। जब मारुति वैन में सवार 7 लोग उज्जैन से नीमच जिले के मनासा के देवरी-खवासा आ रहे थे। इसी बीच रुपावास के समीप खड़ी ट्रॉली में वें जा घुसी टकराई। बताया जा रहा है कि नींद का झोंका आने से हादसा हुआ है। मृतकों को मनासा अस्पताल लाया गया। बता दें कि इस इस हादसे में संदीप पिता बंसीलाल पाटीदार उम्र 35 साल, सुशीला बाई पति बंशीलाल पाटीदार 65 साल, जयंती बाई उम्र 32 साल की मौत हो गई।