Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः पश्चिम बंगाल में सीएम ममता के भतीजे अभिषेक के काफिले...

बड़ी खबरः पश्चिम बंगाल में सीएम ममता के भतीजे अभिषेक के काफिले पर हमला! मंत्री घायल, अंगरक्षक को भी लगी चोट

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मेदिनीपुर जिले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर शुक्रवार को हमला किया गया। इस हमले में अभिषेक बनर्जी सुरक्षित हैं। उनको कोई चोट नहीं लगी है, जबकि ममता की मंत्री बीरबहा हांसगा के वाहन को तोड़ दिया गया। हांसगा इस हमले में घायल हो गईं हैं। उनके अंगरक्षक को भी चोट लगी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना उस वक्त हुई जब पार्टी के जनसंपर्क अभियान तृणमूल नवज्वार के तहत अभिषेक जिलों के दौरे पर हैं। पत्थरबाजी में कई वाहनों के शीशे टूट गए। हमले में कई तृणमूल कार्यकर्ता सहित कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हालांकि, अभिषेक बनर्जी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वह सुरक्षित हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तृणमूल नेताओं के खिलाफ फिर चोर-चोर के नारे भी लगाए। कुड़मी समुदाय के लोग अनुसूचित जनजाति (एसटी) की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें