Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यरामनगरः करंट लगने से युवक की मौत! एक माह पहले ही हुआ...

रामनगरः करंट लगने से युवक की मौत! एक माह पहले ही हुआ था विवाह, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी। रामनगर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां ढिकुली में कार्यरत हल्दूचौड़ निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक का एक माह पूर्व ही विवाह हुआ था ।जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ निवासी विवेक तिवारी पुत्र पूरन चन्द्र तिवारी रामनगर के ढिकुली के एक रिजॉर्ट में काम करता था। रिजॉर्ट में रात में वह छत पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में विवेक को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं युवक की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। मौत की खबर के बाद से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें