Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यसियासतः बेहड़ और भाजपा मंत्रियों की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल! अब...

सियासतः बेहड़ और भाजपा मंत्रियों की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल! अब पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे बेहड़ आवास, बताया शेर-ए-तराई

रुद्रपुर। तराई में एक बार फिर सियासी हलचलें तेज हो गयी हैं। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ भाजपा मंत्रियों की मुलाकात के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं जोर-शोर से चल रही हैं। इधर सियासी हलचल के बीच आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बेहड़ आवास पर पहुंचे। खबरों की मानें तो उन्होंने काफी देर बंद कमरे में एक-दूसरे से बात की। इस दौरान उनके आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। इसके बाद प्रेसवार्ता में हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। बेहड़ शेर-ए-तराई हैं। ऐसी चर्चाएं केवल चर्चाएं ही हैं। बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट गुरुवार को विधायक तिलकराज बेहड़ का हाल जानने उनके घर पहुंचे थे। भले ही इसे औपचारिक मुलाकात कहा जा रहा है लेकिन सियासी हलकों में इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। पिछले दिनों जिस तरह बेहड़ ने अपनी पार्टी की ओर से की गई नियुक्तियों पर सवाल उठाए और उनकी पार्टी में भी विरोध हुआ। इससे इन चर्चाओं को बल भी मिल रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें