Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई धड़कनें! केन्द्र सरकार ने राज्यों...

बड़ी खबरः कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई धड़कनें! केन्द्र सरकार ने राज्यों के लिए जारी की एडवाइजरी, स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने की वर्चुअली बैठक

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। उधर देश में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इसको लेकर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। वर्चुअली तरीके से हुई इस बैठक में कोरोना को लेकर समीक्षा की गई। बैठक के बाद राज्य सरकारों के लिए गाइडलाइंस जारी हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल को सभी अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को लेकर मॉक ड्रिल करने को कहा है। इसके अलावा 8 और 9 अप्रैल को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने का आग्रह भी किया है। वहीं, पुडुचेरी में मास्क पहनना अब अनिवार्य कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ई वल्लवन ने बताया कि प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर, बीच रोड, पार्कों और थिएटरों में मास्क पहनना अब जरूरी होगा। इसके अलावा अस्पताल, होटल, बार, रेस्टोरेंट, शराब की दुकान, आतिथ्य एवं मनोरंजन क्षेत्र, सरकारी कार्यालय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें