Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यगुलदार की दहशतः डोईवाला के थानो रेंज में किसान पर बोला हमला!...

गुलदार की दहशतः डोईवाला के थानो रेंज में किसान पर बोला हमला! पिंजरा लगा रहे वन कर्मियों पर भी झपट्टा, बाल-बाल बचाई जान

देहरादून। प्रदेश में कई जगहों पर गुलदार की दहशत की खबरें आए दिन सामने आ रही है। वन विभाग द्वारा द्वारा कोशिश करने के बावजूद जंगली जानकारों की आक्रामकता पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला डोईवाला के थानो रेंज का है। यहां खेत में सिंचाई का काम कर रहे किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान बुरी तरह घायल हो गया। उधर गुलदार को पकड़ने आई वन विभाग की टीम को भी गुलदार ने खूब दौड़ाया। पिंजरा लगाने के दौरान गुलदार ने वन कर्मियों पर भी हमला बोल दिया। हांलाकि गनीमत यह रही कि वन कर्मी बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार डोईवाला में थानो रेंज के अंतर्गत किसान चरण सिंह रावत अपने खेतों में सिंचाई के लिए प्रातः 6 बजे गए हुए थे। तभी वहां पहले से बैठे हुए गुलदार ने चरण सिंह पर हमला बोल दिया। हमले में उनका हाथ बुरी तरह घायल हो गया। चरण सिंह की पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। चरण सिंह को उपचार के लिए जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल ले जाया गया है। ग्रामीणों की ओर से वन विभाग को गुलदार के हमले की सूचना दी गई। सूचना पर थानो रेंजर नत्थीलाल डोभाल वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। पिंजरा लगाते समय गुलदार ने पुनः हमला कर दिया। जिससे वन कर्मी दीपक राणा और आयुष डबराल घायल हो गए। इन्हें थानो स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें