Friday, July 26, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यएक और हादसाः ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर खाई में गिरी बाइक! केदारनाथ से...

एक और हादसाः ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर खाई में गिरी बाइक! केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे दो दोस्त, हादसे में एक की मौत

टिहरी। पहाड़ों पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों में कई लोगों को जान से हाथ गंवाना पड़ रहा है। इसे सिस्टम की गलती कहें या लोगों की लापरवाही, जो भी हो प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग का है। यहां देर रात एक बाइक खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गयी।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग एनएच-58 देवप्रयाग के पास बीती रात 11 बजे एक बाइक सड़क से नीचे खाई में गिर गई। बताया जाता है कि बाइक पर दो युवक सवार थे, जिसमें से एक युवक सड़क से नीचे खाई में गिरा गया। वहीं दूसरा युवक सड़क पर छिटक गया। बताया गया कि दोनों केदारनाथ से दर्शन कर पानीपत हरियाणा जा रहे थे। मृतक का नाम ललित पुत्र लाजवेंद्र है। वहीं दूसरे युवक का नाम पवन पुत्र जय सिंह है। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक सवार केदारनाथ से दर्शन के बाद हरियाणा लौट रहे थे। देवप्रयाग के पास सड़क पर पत्थर गिरे होने के कारण बाइक असंतुलित हो गई और बाइक चला रहा पवन बाइक सहित गिर गया। पीछे बैठा ललित उझलकर खाई में गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके स्वजन को सूचित कर दिया गया है। जहां पर हादसा हुआ है वहां पर डेंजर जोन है और पुलिस ने चेतावनी बोर्ड भी पहले से ही लगाया था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें