Friday, July 26, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यनैनीतालः रोटरी क्लब ने संस्थाओं को वितरित की व्हील चेयर! शहीद सैनिक...

नैनीतालः रोटरी क्लब ने संस्थाओं को वितरित की व्हील चेयर! शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र करन की प्राथमिक चिकित्सा की ज़िम्मेदारी भी उठाई

नैनीताल। रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वावधान में 10 व्हील चेयर वितरित की गयी। व्हील चेयर रोटरी मंडल 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरीयन पवन आग्रवाल द्वारा संचालित प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध कराई गयीं हैं तथा रोटरी क्लब नैनीताल के सदस्य रोटरीयन यतीन्द्र सूरी के सौजन्य से 10 व्हील वितरित की गयीं। इस दौरान शहीद सैनिक विद्यालय के 2 विशेष विद्यार्थी रेहॉन और करन को मौक़े पर व्हील चेयर प्रदान की गयीं। साथ ही पीड़ित करन की प्राथमिक चिकित्सा की ज़िम्मेदारी रोटरी क्लब ने लेने की घोषणा भी की। इस दौरान रोटरी क्लब द्वारा राम सेवक सभा, पंजाबी महासभा, सीआरएसटी विद्यालय, सैनिक स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, व्यापार मंडल तलीताल को व्हील चेयर उपलब्ध कराई गयी। इस दौरान सभी संस्थाओं ने रोटरी क्लब का आभार जताया। इस अवसर पर बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस अधिकारी डॉ. रावत, डाॅ. अनिरुध गंगोला, विमल साह, मोहित, बिशन सिंह मेहता, अमनदीप सिंग, प्रेम शर्मा, महेन्द्र शर्मा, सुभाष जैन, यतींद्र सूरी, श्रीमती सूरी, विक्रम स्याल, जेके शर्मा, नरेंदर लांबा, अरुण शर्मा, सुमित खन्ना, अतुल साह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रो. विक्रम स्याल ने किया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें