Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यनैनीतालः स्कूली वाहनों की गति पर नियंत्रण रखवाने की मांग! मल्लीताल व्यापार...

नैनीतालः स्कूली वाहनों की गति पर नियंत्रण रखवाने की मांग! मल्लीताल व्यापार मण्डल की महिला उपाध्यक्ष कैड़ा ने कोतवाली में दिया शिकायती पत्र

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में इनदिनों पर्यटक सीजन चरम पर है। सैलानियों की आवाजाही के बढ़ने के साथ ही शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनो की भी आमद बढ़ रही है। इधर सुबह और शाम के समय स्कूली बच्चों को ले जाने वाली गाड़ियां भी तेज गति से चल रही है, वाहनों की इस अनियंत्रित गति के कारण राह चलते लोग ही नही बल्कि जानवर भी घायल हो जाते है।
इस मामले को लेकर मल्लीताल व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष भारती कैड़ा ने मल्लीताल कोतवाली में एक शिकायती पत्र देते हुए लिखा है कि लम्बे अरसे से देखा जा रहा है कि स्कूल के बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की अनियंत्रित गति से आए दिन आवारा कुत्ते चोटिल हो रहे हैं और कई मर भी जा रहे हैं। राहगीरों को भी दुर्घटना का भय बना रहता है। यह घटनाएं तल्लीताल सिपाही धारा से पुलिस लाईन होते हुए कॉन्वेन्ट स्कूलों की तरफ जाने वाले स्कूल वाहनों मे देखी जा रही है। उन्होंने ये अपील की है कि स्कूली वाहनों की गति में नियंत्रण रखवाने तथा वाहन चालकों को मानवता के लिए प्रेरित करवाने का प्रयास करेंगे ताकि राहगीरों वाहन में सवार छोटे-छोटे बच्चों एवं आवारा पशुओं को सम्भावित दुर्घटना से बचाया जा सके।
शिकायती पत्र देने के बाद भारती और गौरव बिष्ट ने कहा कि शिकायती पत्र पर सीओ सिटी विभा दीक्षित द्वारा व्यापर मंडल को ये आश्वासन दिया गया है कि इस मामले में जल्द ही अवलोकन किया जाएगा और वाहन स्वामियों और चालकों को समझाया जाएगा।
शिकायती पत्र में भारती कैड़ा के अलावा मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन नेगी, तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह, तल्लीताल व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, गौरव बिष्ट, गौरव रावत, विवेक, विशाल बिष्ट (डब्ल्यू), प्रियंका आर्य, राजेश वर्मा, गुड्डू वर्मा आदि मौजूद थे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें