Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यनैनीताल: धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर गहरी खाई में...

नैनीताल: धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और पांच घायल

हल्द्वानी। देर रात नैनीताल में धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार हादसे में ग्वालाकोट (अघरिया) निवासी नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें