Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयकाम की खबरः 3 और 4 मई को बंद रहेंगी गो फर्स्ट...

काम की खबरः 3 और 4 मई को बंद रहेंगी गो फर्स्ट एयरलाइंस की सभी उड़ाने! डीजीसीए ने किया ऐलान, पढ़ें क्यों लिया गया यह फैसला

नई दिल्ली। विमान कंपनी गो फर्स्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो आगामी 3 और 4 मई को गो फर्स्ट की घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने बंद रहेंगी। डीजीसीए ने इसका ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी नकदी संकट के जूझ रही है। उसने तेल कंपनियों के बकाए का भुगतान भी नहीं किया है। ऐसे में जिन लोगों को अगले दो दिनों की फ्लाइट बुक कराई है उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। खबरों के मुताबिक गो फर्स्ट कैश एंड कैरी मोड पर ऑपरेट कर रहा है। एयरलाइंस को हर दिन के हिसाब से जितनी उड़ान भरनी है उसके मुताबिक हवाई ईंधन के लिए भुगतान करना पड़ता है। पिछले साफी समय से नकदी संकट का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि वाडिया ग्रुप की यह एयरलाइन स्ट्रैटिजिक इंवेस्टर की तलाश कर रही है और संभावित निवेशकों से बात कर रही है। गो फर्स्ट के बेड़े में 31 मार्च 30 प्लेन ग्राउंडिड थे। अगर कुल बेड़े की बात करें तो इसकी संख्या 61 है। इनमें से 56 ए320 नियो और 5 प्लेन ए320सीईओ शामिल हैं। जुलाई 2022 में पहली बार इस कंपनी के सामने संकट आया था जब उसे विमान रद्द करना पड़ा था। इसके बाद से ही इसकी स्थिति काफी खराब रही है। मई 2022 में विमान कंपनी ने 1.27 मिलियन यात्रियों को सफर कराया जबकि फरवरी में 963,000 पैसेंजर्स को ले जाने वाली बाजार हिस्सेदारी 8 फीसदी तक सीमित हो गई।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें