Friday, July 26, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यहरिद्वारः पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़! अपने साथियों को छुड़ा ले...

हरिद्वारः पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़! अपने साथियों को छुड़ा ले गए हमलावर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

हरिद्वार। प्रदेश में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब वह बेखौफ होकर पुलिस पर ही हमलावर हो रहे हैं। ताजा मामला यहां रानीपुर थाने के शिवालिक नगर का हैं। यहां देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं बदमाश पुलिस के कब्जे से अपने साथियों को छुड़ाने में कामयाब रहे।
जानकारी के अनुसार चेतक सवार पुलिसकर्मी प्रितपाल और विजयपाल गश्त पर थे। जे क्लस्टर में उन्होंने एक कार के पास दो संदिग्ध युवकों को खड़ा देखा तो सिपाहियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिसकर्मी इससे पहले उन्हें कोतवाली ले जा पाते तभी पास में ही मौजूद उनके दो साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। प्रितपाल की आंख पर गंभीर चोट आई जबकि दूसरे पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है। पुलिसकर्मियों के घायल होने पर चारों आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। उधर पुलिस कर्मियों पर हमला होने की सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुट गयी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें